बालाघाट: गुजरी स्थल में शराब दुकान आवंटन पर शिकायत, कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग
लांजी निवासी आशीष भण्डारकर ने कलेक्टर बालाघाट को शिकायत सौंपकर नगर परिषद लांजी द्वारा गुजरी स्थल की भूमि शराब दुकान के लिए आवंटित किए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार नगर परिषद ने खसरा नंबर 88/1 स्थित गुजरी स्थल का ठेका 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक योगेश चन्द्रवंशी को दिया है। इसके बावजूद उसी भूमि के लगभग 800 वर्गफुट हिस्से को 8 अप्रैल