बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद ने आनंद उत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
नगर परिषद के द्वारा आनंद उत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।नगर परिषद प्रांगण में कबड्डी, खो-खो,चम्मच दौड़,भाला फेंक एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।