शिवहर: एसडीएम कार्यालय में एसडीएम ने जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश
एसडीएम कार्यालय शिवहर में एसडीएम अविनाश कुणाल ने आज जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष के साथ बैठक किया है. बैठक में धान अधिप्राप्ति में विलंब होने को लेकर एसडीएम ने नाराजगी प्रकट की है. साथ में निर्देश देते हुए कहा कि सभी पैक्स अध्यक्ष 15 जुलाई तक धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा करें. बैठक में सभी पैक्स अध्यक्ष से बारी-बारी से जानकारी हासिल की और कई निर्देश दिए हैं।