महनार: लाहौरी चक वार्ड संख्या 6 में चोरों ने घर की दीवार तोड़कर नकदी और लाखों के सामान की चोरी की
महनार थाना से महज कुछ ही दूरी पर लाहौरी चक वार्ड संख्या 6 में अज्ञात चोरों ने घर का दीवार तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने घर में रखें 1 लाख 10 हजार नगद सहित कीमती सोने चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन सहित अन्य करीब 4 लाख रुपए के सामान चोरी कर लिया । घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को तब हुई जब वह अपने घर पंहुचा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई