महनार: फतेहपुर कमाली के डॉ. इंद्रजीत कुमार राय पांचवीं बार बने जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
महनार नगर के फतेहपुर कमाली निवासी डॉ इंद्रजीत कुमार राय को पांचवीं बार जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।लगातार पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर डा इंद्रजीत कुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह,डॉ श्रीनिवास सिंह का आभार जताया है।