महनार: पुराने भूमि विवाद में फंसाए जाने के आरोप के साथ युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
महनार थाना क्षेत्र के गोरिगामा गांव में पुराने विवाद को लेकर लडक़ी के अपहरण मामले में फ़साने को लेकर पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने एवं न्याय दिलाने की मांग किया है।इस मामले में शुक्रवार को दिन के करीब 4 बजे मीडिया को दी जानकारी में गोरिगामा गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि प्रेमी के साथ फरार लड़की ने समस्तीपुर में शादी कर ली है।