महनार: लावापुर पचरुखी में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प, एक बुजुर्ग महिला समेत 5 लोग घायल
महनार थाना क्षेत्र के लावापुर पचरुखी गांव में रविवार को दिन के करीब 1 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में एक बुजुर्ग महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर पंहुची डायल 112 की टीम ने घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया