महनार: शेखपुरा गांव में झाड़ी में छिपाकर रखे गए 6 बम बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज
महनार प्रखंड करनौती पंचायत के शेखपुरा गांव में झाड़ी में छुपाकर रखे गए 6 सुतली बम बरामद किया गया है।बम मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और बम डिस्पोजल स्कवॉड को बुलाया। टीम ने सभी बमों को किया डिफ्यूज