महनार: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया
महनार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण करने के मामले में पुलिस ने माँ बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस सम्बंध में पुलिस ने बताया की नाबालिग लड़की के अपहरण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को आरोपी के घर से बरामद करते हुए धरम वीर महतो एवं राम दुलारी देवी को गिरफ्तार किया।