डिंडौरी: सेंट आरसेंटी में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का मुफ्त प्रशिक्षण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
डिंडोरी के सेंट आरसेंटी में कलेक्टर भदौरिया के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने को लेकर सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित प्रतिभागियों को 4 मई से 30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार शाम 5:00 जानकारी दी ।