जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ एक शख्स द्वारा छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने कोतवाली सासनी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़ित किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।