कोईलवर: बाल दिवस के अवसर पर कोईलवर के एक विद्यालय में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया
कोईलवर प्रखंड के एक विद्यालय में बाल दिवस पर विज्ञान कला प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार दिन के 2:00 बजे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। बच्चों ने विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें चंद्रयान-2, जलवायु परिवर्तन, जैसे मॉडलों का प्रदर्शन किया।