कोईलवर: बहियारा में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतियोगिता के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट ने किया पुरस्कृत
कोईलवर प्रखंड के बहियारा में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आज बुधवार को दिन के 3:00 के करीब आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद रैपिड एक्शन फोर्स के 114 वीं बटालियन के कमांडेंट अश्वनी कुमार झा एवं उनकी पत्नी रितु झा के द्वारा 70 बच्चों के बीच पेंटिंग बनाने की सामग्री, पठन-पाठन सामग्री सहित अन्य सामानों का वितरण किया गया