कोईलवर: धनडीहा बालिका उच्च विद्यालय के समीप डंपर के कुचलने से अधेड़ की हुई मौत, कोईलवर सोन नदी घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
कोइलवर-चांदी पथ पर धनडीहा बालिका उच्च विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार डम्फर ने बुधवार की देर शाम एक अधेड़ को कुचल दिया।इस घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मौत के बाद आज गुरुवार को दिन के 12:30 बजे के करीब कोईलवर सोन नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पहचान कोईलवर वार्ड नंबर तीन निवासी कृष्ण कुमार के रूप में की गई है।