कटनी की ढीमरखेड़ा पुलिस ने टेंट और साउंड सिस्टम चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 3.5 लाख रुपए का माल बरामद किया है, जबकि गिरोह का एक साथी अभी पुलिस की गिराफ्त से बाहर है। चोरी की यह वारदात 13 फरवरी 2026 की रात को हुई थी।