वारिसनगर: लखनपट्टी गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजेंद्र झा के पौत्र बने कनीय अभियंता, मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत लखनपट्टी गांव निवासी कृष्ण गोपाल झा के पुत्र एवं स्वर्गीय राजेंद्र झा के पौत्र महेश कुमार झा बिहार तकनीकी सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 0 1 /2019 के माध्यम से परीक्षा पास कर योजना एवं विकास विभाग में कनीय अभियंता बने। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 4 फरवरी को पटना के संवाद भवन में नियुक्ति पत्र दिया गया।