वारिसनगर: वारिसनगर थाना में जनता दरबार का आयोजन, एक मामले का हुआ निपटारा
वारिसनगर थाना परिसर में शनिवार दिन के 2 बजे जनता दरबार का आयोजन वारिसनगर अंचल अधिकारी श्री धर्मेंद्र पंडित के अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित 3 मामले एवं नया 1 मामला पर सुनवाई अंचलाधिकारी ने की जिसमें एक मामला का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया बाकी बचे 3 फरियादी को अगली तारीख दी गई मौके पर वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार आदि मौजूद रहे।