वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड कार्यालय पर 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रखंड प्रमुख ने किया ध्वजारोहण
वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को सुबह 9:00 बजे प्रखंड प्रमुख राजू कुमार चौधरी ने 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज, थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, अंचल अधिकारी धर्मेंद्र पंडित एवं अन्य प्रखंड व थाना के पदाधिकारी एवं कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।