वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
वारिसनगर थाना परिसर में शुक्रवार की संध्या 4 बजे थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव व पंचायत के जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जवाब दे ही पूजा समिति की होगी।