वारिसनगर: वारिसनगर साइंस कोचिंग में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन
वारिसनगर साइंस कोचिंग में समाजसेवी सह पत्रकार दीपक मिश्रा के द्वारा सोमवार दिन के 12 बजे सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की वंदना की और अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। हर साल की तरह इस बार भी वारिसनगर साइंस कोचिंग में सरस्वती पूजा की विशेष तैयारियां की गई थीं।