कुलपहाड़: पनवाड़ी हत्याकांड: हाईवे जाम मामले में 2 नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों सहित करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हुआ था।