शाजापुर: महुपुरा में चाइना डोर की चपेट में आकर बुजुर्ग हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:महुपुरा में चाइना डोर की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी। रविवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बलदेव निवासी काकड़ी महूपूरा से निकलकर जा रहा था इस दौरान चाइना डोर की चपेट में आने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया।