सरैया: उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर विश्वनाथ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
सरैया प्रखंड के रेपुरा रामपुर विश्वनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिक इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।