लालगंज: गंभीरपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया, फरियादियों की सुनी समस्या
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने शनिवार को गंभीरपुर थाना परिसर में प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया । यह भूमि पूजन कार्यक्रम विद्वान पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया गया । तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी गई ।