अभी एक वीडियो देखा जिसे देखकर मैं पूरी तरह हैरान रह गया कि कोई इतना जाहिल कैसे हो सकता है? वीडियो कामाख्या रेलवे स्टेशन की है, एक लड़की जो किसी को छोड़ने के लिए स्टेशन आती है तभी एक व्यक्ति उसका पीछा करने लगता है।
लड़की को देखकर वह कभी अपना प्राइवेट पार्ट पकड़ता है तो कभी मुंह से कभी आँख से गंदे गंदे इशारे करता है। ये सारी चीजें लड़की चुपके से अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है, सोचिए इस व्यक्ति की सोच कितनी घटिया होगी। इतनी भीड़ वाली जगह पर जब इसका ये हाल है तो कहीं सुनसान जगह पर कोई अकेली लड़की देखेगा तो क्या स्थिति होगी?
Kahara, Saharsa | Sep 26, 2026