गयाजी में पितृपक्ष मेला-2026 का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा पर सरकार का फोकस
गया | 25 सितंबर 2026। मोक्षधाम गयाजी में शुक्रवार को पितृपक्ष मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा विशाल जनसमूह को संबोधित किया गया। पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने गयाजी पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर कहा गया कि “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ गयाजी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत करना और उन्हें सुरक्षित व सुखद अनुभव प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
#PitruPaksha #GayaJi #Bihar #PitruPakshaMela2026 #Gaya #BiharNews
Kahara, Saharsa | Sep 26, 2026