खगड़िया में NH-31 पर अहले सुबह नेपाल से गयाजी जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई.
बस में करीब 50-60 यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
हालांकि समय रहते सभी यात्री बस से सुरक्षित नीचे उतर गए.
इसके बाद देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है...