नबीनगर: तान्या सोनी का शव पहुंचा नबीनगर, गमगीन हुआ माहौल, दिल्ली के राउज कोचिंग के बेसमेंट में हुई थी मौत
दिल्ली के राउज कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तान्या सोनी की मौत हो गई थी. सोमवार की देर शाम उनका पार्थिव शरीर औरंगाबाद जिले के नबीनगर में पहुंचा. जहां उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया. शव पहुंचने से पहले ही मुहल्ले में भीड़ भरी हुई थी. जैसे ही शव घर पहुंचा तो मुहल्ले में चीत्कार मच गया. माता-पिता सहित तमाम परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.