नबीनगर: खदहा गांव के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली किया जब्त, चालक फरार
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खदहा गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया है. हालांकि, चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागने में सफल रहा. थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने रविवार को बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना लाया गया है तथा इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई है.