नबीनगर: ओड़िया गांव से पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओड़िया गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित अश्विनी कुमार है. थानाध्यक्ष विभेष झा ने रविवार को बताया कि उक्त व्यक्ति पर मारपीट के मामले में प्राथमिक की दर्ज है, जो फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.