पटियाली: पटियाली थाना पुलिस ने नगला मई गांव से चार लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा
कासगंज। थाना पटियाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान महेंद्र सिंह निवासी नगला मई को उसी के गांव से 4 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में पटियाली पुलिस द्वारा की गई।