रामानुजगंज: रामानुजगंज में भक्ति में डूबा, अखंड संकीर्तन यज्ञ शुरू
रामानुजगंज शनिवार नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के आयोजन में दो दिवसीय श्री श्री अखंड संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को अम्बिकापुर रोड स्थित श्री सागर एच.पी. गैस गोदाम परिसर में हुआ। 24 घंटे तक चलने वाले संकीर्तन में हरिनाम की गूंज से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। महिलाओं के लिए दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक विशेष संकीर्तन का आयोजन किया गया। है