गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹10800 व 52 ताश के पत्ते बरामद
थाना लोनी पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जुआ खेलने वाले इसरार, आसिफ, जुबैर और सोनू नाम के 4 शातिर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी क्षेत्र अशोक विहार, बाबू मैरिज होम के पीछे मैदान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 10800 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए है।