गाज़ियाबाद: मुठभेड़ के दौरान फरार हुए लूट और छिनैती के आरोपी को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीते 29 दिसंबर को गश्त व चेकिंग के दौरान लूट व छिनैती की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों से हुई मुठभेड़ के बीच फरार हुए कल्लू उर्फ तालीम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान खड-खडी रोड धिटौरा मोड़ थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।