गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद की 1 मोटरसाइकिल
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले मयंक और अनुज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गश्त व चेकिंग के दौरान मेरठ एक्सप्रेस वे अण्डरपास भोजपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से थाना परतापुर जिला मेरठ से चोरी की गई 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।