जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने बिजली कनेक्शन, आलू की सरकारी खरीद, पशु बीमा, फार्मर रजिस्ट्री व बीज वितरण सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिला कृषि अधिकारी ने उन्नत बीज व बुवाई की जानकारी दी।