Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image

बरडोद में दिल दहला देने वाला कांड,पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फाँसी,गाँव मे सनसनी शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक बरडोद-हमीरगढ़ क्षेत्र के बरडोद गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद स्वयं आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दोहरे कांड के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों क भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकाखेड़ा निवासी कालू जाट और उसकी पत्नी दुर्गादेवी बरडोद निवासी अपने साडु जगदीश जाट के घर शनिवार शाम को बरडोद मिलने के लिए आए थे। सभी परिजनों ने रात को एक साथ बैठकर भोजन किया और रात को वहीं रुके। रविवान सुबह बरडोद निवासी पति-पत्नी हर रोज की तरह खेत में फूल तोड़ने के लिए गए थे। कुछ समय बाद जब दोनों खेत से काम निपटाकर वापस घर लौटे, तो अंदर देखा तो साली और साडू को कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत देखा, तो उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। बताया जा रहा है कि मृतक कालू पिता देवीलाल (30) निवासी बन का खेड़ा थाना बड़लियास का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ जबकि पास ही मृतका दुर्गा पत्नी कालू जाट निवासी बन का खेड़ा का शव बेड पर मिला। मृतक दंपती अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक 6 साल का बेटा और एक 3 साल की बेटी है। माता-पिता की मौत की खबर के बाद से ही दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही बनकाखेड़ा गांव में दोनों की मौत की खबर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, जांच शुरू वारदात की सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीरगढ़ उप जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल हमीरगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह थी या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 6, 2026

MORE NEWS

*गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जिला यूनेस्को एसोसिएशन ने सौंपा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, परिवार पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की की मांग*
 भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,6 जुलाई
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समाजसेवी एवं स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली पर हुए कथित हमले के मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग के साथ ही गोपाल माली के परिवारजनों पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की मांग की।
 पूर्व सभापति मधु जाजू ने कहा कि गोपाल लाल माली वर्षों से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर हमला होना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि कमजोर व पिछड़े समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उल्टा पीड़ित पक्ष के परिवारजनों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करवाना, जिससे आमजन में न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
 जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार के दबाव, प्रभाव या पक्षपात से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र एवं पारदर्शी जांच कर मामले का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की।
 इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, गोवर्धन वैष्णव, शंकर लाल गोयल, गिरिराज काबरा, राजेश जीनगर, ओम उज्ज्वल, तोताराम सांखला, नानूराम गोयल, कालू माली, नारायण लाल, सम्पत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

*गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जिला यूनेस्को एसोसिएशन ने सौंपा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, परिवार पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की की मांग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,6 जुलाई जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समाजसेवी एवं स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली पर हुए कथित हमले के मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग के साथ ही गोपाल माली के परिवारजनों पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की मांग की। पूर्व सभापति मधु जाजू ने कहा कि गोपाल लाल माली वर्षों से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर हमला होना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि कमजोर व पिछड़े समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उल्टा पीड़ित पक्ष के परिवारजनों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करवाना, जिससे आमजन में न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार के दबाव, प्रभाव या पक्षपात से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र एवं पारदर्शी जांच कर मामले का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की। इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, गोवर्धन वैष्णव, शंकर लाल गोयल, गिरिराज काबरा, राजेश जीनगर, ओम उज्ज्वल, तोताराम सांखला, नानूराम गोयल, कालू माली, नारायण लाल, सम्पत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 6, 2026

*स्वतंत्र पत्रकार को जान से मारने की धमकी का मामला: निंबाहेड़ा के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग*

*पत्रकार सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं : मीडियाकर्मी*

जयपुर/निंबाहेड़ा: कमलेश आमेटा, 06 जुलाई 2026
निंबाहेड़ा के स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देववाल को कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में सोमवार को नगर के पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देववाल जब जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में अपने परिजन की दवा लेने पहुंचे थे, तभी एक कर्मचारी द्वारा उन्हें उनकी पत्रकारिता गतिविधियों को लेकर कथित रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पत्रकार को धमकाया तथा भविष्य में समाचार प्रकाशित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसका दायित्व समाज एवं प्रशासन के समक्ष जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से रखना है। यदि किसी पत्रकार को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने, डराने-धमकाने अथवा जातिगत रूप से अपमानित करने का प्रयास किया जाता है तो यह न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।

मीडियाकर्मियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान बना रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा बाद में पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एस एस अग्रवाल, ज़ाकिर हुसैन, प्रकाश खत्री, फैसल खान, बिहारीलाल सोलंकी,शकील खान, विक्रम मीणा अशरफ मेव, निशांत अग्रवाल, शरीफ़ मेव, गगन आमेटा,मोइन खान, पप्पू देतवाल,वकार अहमद इत्यादि मीडियाकर्मी उपस्थित रहे ।

*स्वतंत्र पत्रकार को जान से मारने की धमकी का मामला: निंबाहेड़ा के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग* *पत्रकार सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं : मीडियाकर्मी* जयपुर/निंबाहेड़ा: कमलेश आमेटा, 06 जुलाई 2026 निंबाहेड़ा के स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देववाल को कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में सोमवार को नगर के पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देववाल जब जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में अपने परिजन की दवा लेने पहुंचे थे, तभी एक कर्मचारी द्वारा उन्हें उनकी पत्रकारिता गतिविधियों को लेकर कथित रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पत्रकार को धमकाया तथा भविष्य में समाचार प्रकाशित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसका दायित्व समाज एवं प्रशासन के समक्ष जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से रखना है। यदि किसी पत्रकार को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने, डराने-धमकाने अथवा जातिगत रूप से अपमानित करने का प्रयास किया जाता है तो यह न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। मीडियाकर्मियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान बना रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा बाद में पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एस एस अग्रवाल, ज़ाकिर हुसैन, प्रकाश खत्री, फैसल खान, बिहारीलाल सोलंकी,शकील खान, विक्रम मीणा अशरफ मेव, निशांत अग्रवाल, शरीफ़ मेव, गगन आमेटा,मोइन खान, पप्पू देतवाल,वकार अहमद इत्यादि मीडियाकर्मी उपस्थित रहे ।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 6, 2026

*विशेष यातायात अभियान के चार दिनों में 78 हजार से अधिक चालकों पर कार्रवाई* 
•  बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, अवैध पार्किंग और लेन अनुशासन तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की सख्ती जारी
•  16 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान : डॉ. बी.एल. मीणा
जयपुर से कमलेश आमेटा
जयपुर, 06 जुलाई। महानिदेशक पुलिस  राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार तथा महानिदेशक पुलिस (यातायात)  अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में राज्यभर में 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
    डॉ. मीणा ने बताया कि 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक अभियान के प्रथम चार दिनों में राज्यभर में 78,053 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 33,690 बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले, 20,145 तेज गति से वाहन चलाने वाले, 12,390 राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले तथा 11,828 राष्ट्रीय राजमार्गों के छह लेन एवं एक्सप्रेस-वे पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक शामिल हैं।
*रविवार को प्रवर्तन की 19,427 कार्रवाई* 
उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2026 को भी अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। इस दिन राज्यभर में कुल 19,427 प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिनमें 8,220 बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले, 5,196 तेज गति से वाहन चलाने वाले, 3,199 अवैध पार्किंग करने वाले तथा 2,812 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर लेन सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
   अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा ने कहा कि विशेष अभियान 16 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं तथा सहयात्री दोनों के लिए आईएसआई मार्क हेलमेट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सड़क पर अवैध पार्किंग से बचें तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर लेन अनुशासन का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
                  -------------

*विशेष यातायात अभियान के चार दिनों में 78 हजार से अधिक चालकों पर कार्रवाई* • बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, अवैध पार्किंग और लेन अनुशासन तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की सख्ती जारी • 16 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान : डॉ. बी.एल. मीणा जयपुर से कमलेश आमेटा जयपुर, 06 जुलाई। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार तथा महानिदेशक पुलिस (यातायात) अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में राज्यभर में 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। डॉ. मीणा ने बताया कि 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक अभियान के प्रथम चार दिनों में राज्यभर में 78,053 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 33,690 बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले, 20,145 तेज गति से वाहन चलाने वाले, 12,390 राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले तथा 11,828 राष्ट्रीय राजमार्गों के छह लेन एवं एक्सप्रेस-वे पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक शामिल हैं। *रविवार को प्रवर्तन की 19,427 कार्रवाई* उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2026 को भी अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। इस दिन राज्यभर में कुल 19,427 प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिनमें 8,220 बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले, 5,196 तेज गति से वाहन चलाने वाले, 3,199 अवैध पार्किंग करने वाले तथा 2,812 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर लेन सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा ने कहा कि विशेष अभियान 16 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं तथा सहयात्री दोनों के लिए आईएसआई मार्क हेलमेट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सड़क पर अवैध पार्किंग से बचें तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर लेन अनुशासन का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। -------------

Bhilwara, Bhilwara | Jul 6, 2026

सांसद अग्रवाल की अनुशंसा पर ईं बस डिपो को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                     डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 की जयंती पर सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा पर ईं बस डिपो का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम बस सेवा डिपो के नाम किया गया। 
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि  सासंद  दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा से भीलवाड़ा में संचालित ई - बस स्टेशन का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम ई- बस सेवा डिपो का नामकरण नगर निगम द्वारा किया गया। इस हेतु सभी कार्यकर्ता-आमजन की ओर से  सासंद अग्रवाल का हृदय से आभार - धन्यवाद किया गया।
नामकरण के अवसर पर सांसद अग्रवाल ने आज देश को एक निशान एक विधान का नारा देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर उनके नाम से पी एम  ई बस डीपो का नामकरण करवाना सच्ची श्रद्धांजलि है।।

सांसद अग्रवाल की अनुशंसा पर ईं बस डिपो को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 की जयंती पर सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा पर ईं बस डिपो का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम बस सेवा डिपो के नाम किया गया। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सासंद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा से भीलवाड़ा में संचालित ई - बस स्टेशन का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम ई- बस सेवा डिपो का नामकरण नगर निगम द्वारा किया गया। इस हेतु सभी कार्यकर्ता-आमजन की ओर से सासंद अग्रवाल का हृदय से आभार - धन्यवाद किया गया। नामकरण के अवसर पर सांसद अग्रवाल ने आज देश को एक निशान एक विधान का नारा देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर उनके नाम से पी एम ई बस डीपो का नामकरण करवाना सच्ची श्रद्धांजलि है।।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 6, 2026