कुलपहाड़: कुलपहाड़ पुलिस को मिली सफलता, बगौल तिराहा से अपहरण और पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद पटेल, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण वैश्य एवं महिला कांस्टेबल बबिता पाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बौरा निवासी 23 वर्षीय गोविंद प्रजापति को रविवार को बग़ौल तिराहा स्थित यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज।