जमुई: हरनाहा चौक पर ओवरलोड ईंट लदा ट्रैक्टर किया गया जब्त, परिवहन विभाग ने लगाया ₹39 हजार जुर्माना
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित हरनाहा चौक पर रविवार 10 बजे के करीब परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1500 ईंट लदे ट्रैक्टर (बीआर 46 जीए 2905) को जब्त कर लिया। धर्मकांटा पर तौल में वाहन में लगभग दो टन अतिरिक्त भार मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग ने ट्रैक्टर पर 39 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।