गिर्वा: गांजे की मांग को लेकर युवक की हत्या करने के मामले में प्रतापनगर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन
Girwa, Udaipur | Mar 9, 2024 उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने 2 दिन पूर्व गांजे की मांग को लेकर बिहारी युवक की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बाल अपचारी को डिटेन किया है। बता दें, आरोपियों ने लूटपाट की नीयत से हत्या की हैं। इस मामले के खुलासे से पहले पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही 50 से अधिक नशेड़ियों से पूछताछ की।