गिर्वा: उदयपुर में महाशिवरात्रि से पहले शिवदल मेवाड की ओर से निकाली गई शिव यात्रा, नीलकंठ महादेव मंदिर में हुई धर्मसभा।
Girwa, Udaipur | Mar 7, 2024 महाशिवरात्रि से पूर्व उदयपुर में गुरूवार को शिव दल मेवाड की ओर से विशाल शिवयात्रा निकाली गई। टॉउन हाल से शुरू होकर यह शिव यात्रा नीलकंठ पहुंची जहां पर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। इसके बाद यहां से गाजे बाजे के साथ शिव यात्रा रवाना हुई। शिवयात्रा में 12 ज्योतिर्लिंग के प्रतिकात्मक प्रतिमाओं को शामिल किया गया। इसके अलावा भक्तों की ओर से आतिशबाजी की गई।