गिर्वा: उदयपुर के महाशिवरात्रि को लेकर महाकाल सहित अन्य मंदिरों पर हुई विशेष साज—सज्जा हजारों भक्त करेंगे महाकाल के दर्शन।
Girwa, Udaipur | Mar 8, 2024 उदयपुर शहर के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाली विशेष पूजा अर्चना उज्जैन के महाकाल मंदिर के तर्ज पर होगी। यहां पर भी चारों प्रहरों की पूजा होगी। मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में चारो तरफ बैरिकेंटिग की गई है ताकि मंदिर में आने वाले भक्त कतारबद्ध होकर दर्शन कर सकेंगे।