गिर्वा: बम—बम भोले के जयकारों से गूंजा उदयपुर नाथद्वारा हाइवे, हजारों भक्त भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन करने के लिए पैदल हुए रवाना।
Girwa, Udaipur | Mar 8, 2024 महाशिवरात्रि के पर्व के मौके पर गुरूवार देर शाम से एकलिंगनाथ भगवान के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों की रेलमपेल हो गई। अंबेरी से कैलाशपुरी जाने वाले हाइवे पर हजारों भक्त पैदल मेवाड के महाराजा भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। देर शाम रवाना हुए भक्त शुक्रवार अलसुबह कैलाशपुरी पहुंचकर भगवान एकलिंगनाथ के करेंगे।