गिर्वा: उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से, देश-विदेशे में विख्यात योग गुरु करेंगे शिरकत।
Girwa, Udaipur | Mar 6, 2024 केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय, केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद एवं संस्कृति विकास संस्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन 8,9,10 मार्च को गाँधी ग्राउंड में होगा। 8 मार्च को शिवरात्री के पुनित अवसर पर आयोजित उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कैबीनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मौजूद रहेंगे।