चौसा: लाढुपुर नारा गंगा घाट पर डूबने से 12 वर्षीय हिमांशु की मौत, गांव में मातम
Chausa, Buxar | Jun 15, 2026 बक्सर के चौसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाढुपुर नारा गंगा घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर हिमांशु राय की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे जोकही गांव में शोक की लहर है।चौसा प्रखंड की पवनी पंचायत निवासी दिनेश राय के सबसे छोटे पुत्र हिमांशु अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था।