हज़ारीबाग: हजारीबाग बम ब्लास्ट पर सांसद मनीष जायसवाल का बड़ा खुलासा
हजारीबाग के हबीबी नगर बम ब्लास्ट पर सांसद मनीष जायसवाल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2016 में भी इसी स्थान पर बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी। ताजा घटना में सेना में इस्तेमाल होने वाले मोटार के टेल के सैंपल मिलने से गहरी साजिश की आशंका है। सांसद ने पुलिस से कब, कैसे और किसके इशारे पर घटना हुई, इसकी गहन जांच की मांग की है।