हज़ारीबाग: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को भेजते हुए विधि-सम्मत जांच एवं शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।जनता दरबार में आवास योजना, सड़क चौड़ीकरण,दाखिल-खारिज, एलपीसी, अनुदान राशि और चापानल स्थापना सहित कई मामलों पर सुनवाई हुई।