हज़ारीबाग: सदर अस्पताल में टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की मनाई गई जयंती
हजारीबाग: सदर अस्पताल परिसर में प्रख्यात चिकित्सक एवं टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ सुभाष मुखोपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।आईएमए हजारीबाग के अध्यक्ष डॉ सुजय सामंता एवं सचिव डॉ तीर्थोजीत मैत्रा सहित बेंगॉली एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।