दारू (हजारीबाग) थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.1 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। NH-522 सिवाने पुल के पास गुप्त सूचना पर छापामारी कर सफेद डस्टर कार को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया।