रावतभाटा: रावतभाटा नगरपालिका में निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी, भाजपा को 17, कांग्रेस को 16 और निर्दलीय को 7 सीटें मिलीं
विजय सिंह ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा नगरपालिका के 40 वार्डों में भाजपा ने 17, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीयों ने 7 सीटें जीतीं। बहुमत के लिए 21 पार्षद जरूरी हैं, इसलिए दोनों दल निर्दलीयों के समर्थन पर निर्भर हैं। वार्ड 36 और 37 में कांग्रेस के अब्दुल रशीद और मेरुनिशा ने जीत दर्ज की। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष मंजुलता जंगम ने निर्दलीय चुनाव जीतकर भाजपा के